Indian News adda& News Magazine & Saurabh Purohit
द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
इंदौर की 14 वर्ष बालक टीम ने मारी बाजी, खरगोन रहा उपविजेता
इंदौर। संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, इंदौर संभाग, इंदौर के तत्वावधान में द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़वानी, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बुरहानपुर एवं धार की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक वर्ग में इंदौर जिले की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों ने अपने सभी मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इंदौर जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि खरगोन जिले की टीम ने उपविजेता रहते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर श्री अमन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. हरदीप सिंह रूपल एवं श्री राहुल बिछोतिया सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के खेल विभाग एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री शुभम भगत ने किया, जबकि संस्था के खेल शिक्षक श्री हर्षित घेंघट ने उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*
*सभी चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े किये जाये, सड़कों पर जेब्रा क्रांसिंग एवं रोड़ मार्किंग सुनिश्चित किये जाये*
इंदौर, 31 अगस्त 2026
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा जिले में  यातायात को सुगम बनाने के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ा रहे ई-रिक्शा को नियंत्रित किया जाये।   सभी चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़े किये जाये, यातयात सिग्‍नल को व्यवस्थित किया जाये, चौराहों पर यातायात पुलिस को तैनात किया जाये, ताकि जाम की स्थिति नहीं बने। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जहां-जहां ब्लेक स्पाट है, उन्हें चिन्हित किया जाये तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे सड़क हादसे नहीं हो। श्री वर्मा ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पूर्व वैकल्पिक मार्ग को प्राथमिकता के साथ बनाया जाये, ताकि वाहन चालकों और नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, डीसीपी ट्रॉफिक श्री राजेश त्रिपाठी, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, सहित लोक निर्माण ‍विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण एवं अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों पर केट्स आई, डेलिनेटर एवं समस्त सड़कों पर जेब्रा क्रांसिंग एवं रोड मार्किंग की व्यवस्था की जाये। चौराहों पर ऑटोमेटिक विकल क्यू बेस्ड सिस्टम ठीक प्रकार से संचालित‍ किया जा रहा है। वहां सभी सिग्‍नल आपस में सिंक्रोनाइज किया जाये। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग नहीं होने दें। यातायात में बाधक बन रहे विद्युत पोल को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाये। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास यातायात में बाधा दे रहे अतिक्रमण को हटाया जाये। उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश नियंत्रण हेतु जो निर्धारित नो इंट्री पाइंट बने है, उसकी सतत निगरानी की जाये। आवश्यकता होने पर वहां पर ऑटोमेटिक हाईड्रोलिक बैरियर लगाये जाये। रिंग रोड़ एवं बायपास पर यातायात का दबाव नहीं हो इसके लिये वहां पर विशेष व्यवस्था की जाये। मुख्‍य चौराहों पर सुगम यातायात को सुनिश्चित करने हेतु ट्रैफिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने कहा कि कॉलानी नगर चौराहे से सुखदेव नगर की ओर बढ़ते दबाव को देखते हुए मार्ग का चौड़ीकरण किया जाये। टाटा स्टील चौराहे के मध्य लगे बिजली के पोल का स्थानांतरण किया जाये। बायपास एवं रिंग रोड़ पर भी यातायात को सुगम किया जाये।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी का संचालन शुरू हो जाने के बाद शहर में अंतरराज्यीय बसों का दबाव कम होगा। बैठक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्रवाई पर भी चर्चा हुई।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #RoadSafety #TrafficManagement #SafeIndore
CM Madhya Pradesh